फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इस बार लोकसभा चुनाव में 20900 नए मतदाता बने

Fri, 15 Mar 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। लोकसभा चुनाव में नए मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से इस बार के चुनाव में लगभग 20900 नए मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारी में जुटा है। चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर कोई मतदाता मतदान करने से वंचित न होने पाएं जिसके लिए अभियान चलाकर नए मतदाताओं को जोड़ा गया है। नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,79,332 मतदाता हैं, जिसमें 1,99,534 पुरुष मतदाता तथा 1,79,808 महिला मतदाता हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में 20,900 नए मतदाता बने हैं। उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में 20900 नए मतदाता बने हैं। कुल 3,79,332 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें