फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बंद घर से दो लाख नकद व कीमती जेवरात ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर के शिवनगर वार्ड में स्थित विजय यादव के घर में चोरी हो गई। चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये नकद सहित सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर लिए। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित विजय यादव ने बताया कि वह 9 फरवरी को अपनी पत्नी के साथ इलाज कराने जनपद चंदौली गए थे। वे 10 फरवरी को दिन में करीब एक बजे वापस अपने घर पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि बेडरूम का ताला टूटा हुआ था और आलमारी का लॉकर भी तोड़ दिया गया था। कमरे के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब था। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें