नगर में बेहिसाब बिजली कटौती को लेकर लोगों का धरना दसवें दिन सोमवार को भी बिजली कार्यालय के सामने जारी रहा। वहीं दोपहर बाद धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता अभिषेक जोशी के नेतृत्व में समर्थकों ने नगर में बाइक जुलूस निकाला और तहसील पहुंचकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया।
आंदोलनकारियों ने कहा कि बिजली कटौती के विरोध में उनका और उनके साथियों का धरना नौ जुलाई से जारी है। इसमें आम उपभोक्ताओं की भी सहभागिता रही है। लेकिन धरने केे दस दिन बीत जाने के बाद भी संबंधित अधिकारियों के ऊपर इसका कोई भी प्रभाव नहीं पड़ रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस आंदोलन को हल्के में लेते हुए नजरअंदाज किया जा रहा है। अगर 48 घंटे के भीतर बिजली अधिकारी मौके पर आकर इस समस्या निराकरण नही किया गया। तो स्थानीय उपभोक्ताओं के साथ उग्र धरना प्रदर्शन की जायेगी। जिसमें प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को भी नुकसान हो सकता है। तहसीलदार विजय कुमार क्षत्रपति को सौंपकर बिजली अधिकारियों पर धरना प्रदर्शन को नजरअंदाज करने का आरोप लगाकर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी है।
इस मौके पर पवन त्रिपाठी, मनदीप सिंह, प्रशांत सिंह, मोहित जायसवाल, रामविनित राय, किशन मद्धेशिया, धीरज कसेरा, कमलेश वर्मा, विक्की कौशल, उमेश मणि, अमित त्रिपाठी, मोहन कौशल मौजूद रहे।