अड्डा बाजार। ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को शारदीय नवरात्र के नवमी पर सोमवार को काफी धूम रही। व्रतियों ने अपने घर नौ कन्याओं के पांव पखार कर पूजन किया और उन्हें भोजन कराया। साथ ही ब्राह्मणों को बुलाकर विधि-विधान से हवन किया।
अड्डा बाजार, भैसहिया पाठक, बैजनाथपुर चरका, बरवाखुर्द, परसौनी कला, चमैनिया उर्फ भेड़ही, संपतिहा, बैरिया बाजार, पैसिया बाबू, कौलही आदि गांवों के पंडालों में हवन मंत्र, महिलाओं के गीत, आरती, जयघोष की आवाज गूंजती रही। पंडित गुड्डू मिश्र ने बताया कि मंगलवार को सुबह 9:36 बजे तक नवमी तिथि के दौरान हवन किए जा सकेंगे। उसके बाद दशमी तिथि में व्रती पारण करेंगे। संवाद