फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परिषदीय स्कूलों में रोजाना होगी अलग प्रार्थना

Tue, 04 Jun 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए परिषदीय विद्यालयों में रोजाना अलग-अलग प्रार्थना सभाएं होंगी। योग और ध्यान भी कराया जाएगा। कई अन्य क्रियाकलाप भी होंगे। खाका तैयार करके परिषदीय विद्यालयों को भेजा गया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने 2024-25 का एकेडमिक कैलेंडर और सामान्य निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि रोजाना शिक्षण कार्य शुरू होने से पहले 15 मिनट प्रार्थना सभा करवाई जाए। सोमवार को वह शक्ति हमें दो दयानिधे, मंगलवार के दिन दया कर दान भक्ति का, हमें परमात्मा देना, बुधवार को ए मालिक तेरे बंदे हम, गुरुवार को सुबह-सुबह तेरा नाम प्रभु, शुक्रवार को हर देश में तू, हर भेष में तू और शनिवार को इतनी शक्ति हमें दे न दाता प्रार्थना कराई जाएगी।
इसके अलावा प्रार्थना के बाद राष्ट्रगान अनिवार्य कराया जाएगा। 10 मिनट का ध्यान और योग होगा। विद्यालयों में प्रार्थना स्थल पर हर शनिवार को साहस व ज्ञान को प्रोत्साहित करने वाली लघु कथाएं, प्रेरक, प्रसंग सुनाया जाएगा। महापुरुषों के जन्मदिवस पर उनके जीवन और उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


नई शिक्षा नीति के तहत कई बदलाव किए जा रहे हैं। सप्ताह में प्रत्येक दिन अलग प्रार्थना होंगी, इससे प्रार्थना सभा में बच्चों का मन लगेगा। एक टीम बनाई जा रही है, जो स्कूलों में इस दौरान जांच करेगी। एकेडमिक कैलेंडर के हिसाब से प्रार्थना नहीं होने पर स्कूल प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-श्रवण गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें