फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आधार सत्यापन नहीं हुआ तो पेंशन मिलने में होगी समस्या

Sat, 03 Jun 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार प्रमाणीकरण में रुचि नहीं ले रहे 2764 दिव्यांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के 2764 दिव्यांगों ने अब तक आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है। इनमें 134 शहरी व 2630 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। बिना प्रमाणीकरण के किसी भी दिव्यांग को पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
शासन की ओर से दिव्यांगों को पेंशन योजना के लाभ के लिए आधार प्रमाणीकरण कराने के निर्देश दिए गए थे। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में 14,875 दिव्यांग पेंशन की पात्रता रखते हैं। इनमें से 11890 ने आधार का प्रमाणीकरण करा लिया है। 2764 दिव्यांग आधार प्रमाणीकरण में रुचि नहीं ले रहे हैं। जबकि 221 दिव्यांगों का आधार का विवरण फेल दिखा रहा है।
विज्ञापन


धानी ब्लॉक के 39, परतावल के 189, घुघली के 171, नौतनवां के 259, सिसवा के 167, महराजगंज के 285, निचलौल के 308, फरेंदा व मिठौरा के 222-222, बृजमनगंज के 215, लक्ष्मीपुर के 280 व पनियरा के 273 दिव्यांगों ने आधार प्रमाणीकरण में रुचि नहीं दिखाई है। नगरीय क्षेत्र में आनंदनगर के 14, सोनौली के चार, घुघली के छह, नौतनवां के 29, सिसवा के पांच, महराजगंज के 62 व निचलौल के 14 दिव्यांगों ने प्रमाणीकरण नहीं कराया है।
...
गड़बड़ी को रोकने में मिलेगी मदद
विभाग की ओर से प्रमाणीकरण कराने को अनिवार्य करने के पीछे की मंशा गड़बड़ी को रोकना है। यदि दिव्यांग उस आधार पर कहीं अन्य लाभ ले रहे होंगे तो प्रमाणीकरण कराते ही यह स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

...
कोट
बिना आधार प्रमाणीकरण के किसी को पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलेगा। वंचित लोग जल्द अपना प्रमाणीकरण कराएं। साइबर कैफे अथवा विभाग में संपर्क करके वह प्रमाणीकरण का लाभ उठा सकते हैं।
-शांतप्रकाश श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें