फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती गांवों में लगेंगे 25 नए हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में लगाए जाएंगे 25 नए हैंडपंप
विज्ञापन

महराजगंज। भारत-नेपाल के सीमावर्ती दो गांव में लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने को 25 नए इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए जाएंगे। जल निगम ने सीमा क्षेत्र के विकास कार्यक्रम योजना के तहत सेवतरी व कनभिसवा गांव में यह पहल की है। इस योजना पर 10 लाख की लागत आएगी।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र में कुछ जगहों पर जल के स्तर की समस्या को देखते हुए जल निगम के जिम्मेदारों ने तैयारी शुरू कर दी है। आमजन के हितों को देखते हुए सेवतरी में कुल 10 व कनभिसवा में कुल 15 इंडिया मार्क हैंडपंप लगाए जाएंगे। हैंडपंप की स्थापना के उपरांत लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा। जल निगम के अधिशासी अभियंता एके अग्रवाल ने बताया कि इंडिया मार्क हैंडपंप की स्थापना हो जाने से लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें