फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जनवासे में भी चले थे लात-घूसे...घर जाते समय किया था हमला

विज्ञापन
विनोद प्रजापति उर्फ बीरू के घर जुटे लोग।
विज्ञापन
सोनौली के कैथवलिया उर्फ बरगदही में रविवार की रात जयमाल के दौरान फोटो खिंचवाने को लेकर घराती बराती पक्ष के बीच हुई थी मारपीट
विज्ञापन

सोमवार को मृतक विनोद के परिजनों ने कन्या पक्ष के घर के बाहर शव रखकर किया था प्रदर्शन
अड्डा बाजार। सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही में रविवार की रात जयमाल के दौरान फोटो खिंचवाने के दौरान घराती और बरातियों में मारपीट हो गई थी। इससे खार खाए आरोपियों ने जनवासे में भी बरातियों से मारपीट की थी। रात में जब दूल्हे के दोनों भाई घर जाने लगे तो आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया। इसी हमले कारण विनोद की मौत हो गई। सोमवार को विनोद के परिजनों ने कन्या पक्ष के घर के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया था।
विनोद के पिता श्रीकिशुन उर्फ कृष्णा ने बताया कि रविवार की रात करीब 12 बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। विवाह में देरी हो रही थी। हम लोगों ने जयमाल कार्यक्रम खत्म करने को कहा जबकि कन्या पक्ष जयमाल कार्यक्रम जारी रखना चाहता था। इसको लेकर बात बढ़ गई और धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। कुछ देर बाद जनवासे में घराती और बरातियों के बीच दोबारा लात-घूंसे चले। इस पर घरातियों का रुख देखकर श्रीकिसुन ने बताया कि उसने दोनों बेटों मनोज और विनोद से घर चले जाने को कहा ताकि विवाद रुक जाए।
विज्ञापन

श्रीकिशुन ने बताया कि उन्होंने बेटों से कहा कि वह विवाह संपन्न होने के बाद बहू को विदा कराकर घर लाएंगे। बताया कि बताया कि घर जाने के लिए अंधेरे में खड़ी बाइक पर बड़ा बेटा मनोज आगे और विनोद पीछे बैठे ही थे कि आरोपियों घात लगाकर बल्ला और पटरा से हमला कर दिया। इसमें विनोद के सिर में चोट लगी और वहीं बेहोश हो गया। इसके बाद परिजन विनोद को लेकर घर चले गए। वहां तबीयत बिगड़ने पर उसे नौतनवा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिकी उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के पहरे में हुई शादी
श्रीकिशुन ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न हुआ। सुबह दुल्हन को विदा कराकर घर लौटे। घर पहुंचने पर पता चला कि घायल बेटे विनोद को बरात से घर लाया गया था। उल्टी शुरू होने पर उसे नौतनवा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

डंडा नदी के किनारे चंडीथान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
मारपीट के बाद घायल दूल्हे के बड़े भाई विनोद की मौत के बाद उसका शव का मंगलवार दोपहर बाद डंडा नदी के किनारे चंडीथान घाट पर किया गया। इससे पूर्व चड़लहा के डिहवा स्थित मृतक विनोद के आवास पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी थी। महिलाओं के बीच इकलौती बड़ी बहन सरोज दहाड़ें मारकर रो रही थी। गांव के रामनाथ चौहान ने बताया कि विनोद की मां की जब मौत हुई थी, उस वक्त वह महज डेढ़ वर्ष का था। बड़ी बहन सरोज और उसकी दादी ने दोनों भाइयों को संभाला और उनका लालन-पालन किया। सौतेली मां से जन्मे छोटे भाई दीपेंद्र की शादी में यह घटना हो गई। संवाद
कन्या पक्ष के घरवाले फरार, कैथवलिया के मल्लाह टोले में पसरा सन्नाटा

-तोरण सेरवाने की रस्म रह गया अधूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
खनुआ/अड्डा बाजार। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के मल्लाह टोला निवासी दीनानाथ प्रजापति के घरवाले बुधवार फरार हैं। साथ ही टोले पर चारों तरफ सन्नाटा पसरा था।

रविवार की रात दीनानाथ प्रजापति के घर लड़की की शादी थी। नौतनवा थाना क्षेत्र के चड़लहा गांव से बरात आई थी। जयमाल के बाद स्टेज पर फोटो खिंचवाने को लेकर वर पक्ष और कन्या पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें दूल्हे का बड़ा भाई विनोद प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्राथमिक इलाज डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बताया गया कि मृतक विनोद प्रजापति का शव ग्रामीणों के साथ उसके परिजन कन्या के घर के सामने रखकर लगभग दो घंटे तक घर के सामने शव को रखकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने पीड़ित पक्ष को समझा बूझकर मामला शांत कराकर मृतक के बड़े भाई मोहन की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है। उधर कन्या पक्ष के घर वाले फरार हैं। गांव में सन्नाटा पसरा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इसके पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था। ग्रामीण श्याम नारायण राय, विद्यासागर गौतम, सुग्रीव यादव इत्यादि लोगों ने बताया कि कन्या की विदाई करने के बाद से ही घर के लोग फरार हैं। शादी के बाद तोरण सेरवाने का रस्म अधूरा रह गया है। सोनौली कोतवाली के प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विनोद प्रजापति उर्फ बीरू के घर जुटे लोग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें