खनुआ। नौतनवा विकास खंड क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के कम्पोजिट विद्यालय परिसर विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि ब्लाॅक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया रहे। गोदभराई अन्नप्रासन कार्यक्रम भी किया गया। मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा ड्रोन कैमरे के माध्यम से दवा छिड़काव कर किसानों को खेती करने का तरीका बताया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का प्रमाण पत्र देकर उन्हें लाभान्वित भी किया गया। इस दौरान नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया, बीडीओ राहुल सागर, प्रदीप पांडेय, प्रभुनाथ त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद