फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहर पुल की रेलिंग न बनने से लोगों में आक्रोश

Wed, 27 Dec 2023 08:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील के कोदइला गांव के ग्रामीणों ने नहर पर बने पुल की रेलिंग न बनने से अजीज आकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। गांव के नूरआलम ने कहा कि कोदइला गांव से होकर गुजरने वाली देवरिया नहर पर बने पुल की रेलिंग टूटने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी पुल से गिरने से अगया निवासी राजेश साहनी की मौत हो चुकी है। पांच साल पूर्व बने पुल की पूरब और पश्चिम दोनों तरफ की रेलिंग टूटकर गिर चुकी है। पुल का छत कई जगह से दरक चुका है। यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें