फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाने की जरूरत

Fri, 02 Jun 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी करते एसपी डॉ.कौस्तुभ।संवाद
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में कानून व्यवस्था की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाने की जरूरत है। हर छोटी बड़ी घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करें। अच्छा काम करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं करने पर कार्रवाई होनी तय है।
ये बातें पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कही। वह बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने प्रत्येक थानों से आये दो-दो पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। 10 वर्षीय अपराधियों के सत्यापन एवं उनके डोजियर तैयार करने, आई रेड ऐप पर सड़क दुर्घटनाओं की फीडिंग की समीक्षा, लम्बित चरित्र सत्यापन आदि में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन प्रकरण में आईजीआरएस के प्रकरण गंभीर होते हैं, उन प्रकरणों में थानाध्यक्ष स्वयं जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। एफआईआर के प्रकरणों में एफआईआर की प्रति पीड़ित के निवास स्थान पर पहुंचाई जाएगी। आईजीआरएस के निपटारा एवं शिकायत कर्ताओं को संतुष्ट करने पर विशेष बल दिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, सीओ सदर अनूज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें