फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लक्ष्मीपुर, सिसवा व घुघली के लिए नहीं हैं रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला मुख्यालय तक जबतक रेल सेवा नहीं शुरू होती तबतक संचालन का दारोमदार परिवहन निगम के भरोसे है। बावजूद लक्ष्मीपुर, सिसवां बाजार और घुघली तीन ऐसे ब्लॉक हैं जहां मुख्यालय से रोडवेज सेवा नहीं है। जबकि इन तीनों विकास खंड से कर्मचारी और ग्रामीण उपचार, न्यायालय तारीख देखने व विभागों में कार्य के लिए आवागमन करना होता है। यह आवागमन की दुश्वारी झेलते हैं। महराजगंज डिपो के पास कुल 76 बसों का जत्था है, बावजूद तीन ब्लॉक जिला मुख्यालय से कटे हुए हैं। पनियरा, धानी, बृजमनगंज ब्लाक तक एक- एक रोडवेज सेवा संचालित है। धानी व बृजमनगंज की बस सेवा पिछले माह ही शुरू हुई। सिर्फ फरेंदा नौतनवां, निचलौल व परतावल ही ऐसे ब्लाक हैं जहां के लिए मुख्यालय से नियमित रोडवेज सेवा का लाभ लोगों को मयस्सर हो पा रहा। सिंहपुर अयोध्या निवासी प्रिंस तिवारी, जगलाल पटेल, अर्जुन प्रजापति, गोविन्द साहनी ने बताया कि मुख्यालय से लक्ष्मीपुर जाने के लिए फरेंदा जाकर साधन बदलना पड़ता है। वहीं सिसवां और घुघली के लिए सिर्फ प्राइवेट वाहन ही मिलते हैं जो अपने समय के अनुसार यात्रा सुविधा देते हैं। समय पर मुख्यालय पहुंचने के लिए निजी वाहन का उपयोग करना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें