फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ताले तोड़कर तीन दुकानों से लाखों की चोरी

Sun, 04 Feb 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज। लेहड़ा स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात चोरों ने दो ज्वेलर्स की दुकानों से जेवरात समेत लाखों रुपये उड़ा ले गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने घटनास्थल का जायजा लिया और मातहतों को जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गिरीश वर्मा निवासी बंजरहा सोनबरसा टोला सुखरामजोत व सुरेंद्र वर्मा निवासी बैसार की ज्वेलर्स की दुकान लेहड़ा स्टेशन रोड़ पर है। शुक्रवार की रात वह अपनी दुकान बंदकर घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे मिले। जब दुकान के अंदर गए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ कर फेंक दिया गया था। सुरेंद्र वर्मा की तहरीर के मुताबिक चोरों ने उनकी दुकान से 125 ग्राम की नई व 25 ग्राम की पुरानी ज्वेलरी व करीब तीन किलो चांदी के आभूषण उड़ा ले गए हैं। जबकि दूसरे ज्वेलर्स गिरीश चंद वर्मा के यहां से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की चांदी के आभूषण व गल्ला व्यवसायी राजेंद्र के यहां से नकदी उड़ा ले गए। शनिवार दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें