फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ज्वेलरी की दुकान से नकदी सहित आभूषण की चोरी

Sun, 17 Nov 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के बल्लोखास में शुक्रवार देर रात ज्वेलरी की दुकान में नकदी सहित आभूषण की चोरी हो गई। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बल्लोखास निवासी कृष्ण मोहन वर्मा की ज्वेलर्स की दुकान है। शटर का ताला तोड़कर चोर दुकान में घुस गए और अलमारी में रखे लगभग डेढ़ किलो चांदी के आभूषण, 55 ग्राम सोने के आभूषण एवं तीस हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। शनिवार सुबह जब राहगीरों ने शटर का ताला खुला देखा तो शोर मचाया। दुकानदार कृष्ण मोहन वर्मा दुकान पर पहुंचे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामचरण सरोज ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तहरीर मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें