भिटौली। घुघली क्षेत्र के हरपुर महंथ ग्राम प्रधान के घर में चोरी हो गई। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान सच्चिदानंद अपनी पत्नी के साथ भिटौली रिश्तेदारी में गए थे। घर पर उनकी वृद्ध मां और उनका बेटा था। रात में चोर घर में बॉक्स में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 35 हजार रुपये नकदी उड़ा ले गए। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के अनुसार, तहरीर मिली है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। संवाद