कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर गांव में बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोरी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घर बंद था और इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और सामान लेकर चले गए। घटना की जानकारी होने पर मकान मालिक राकेश ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इस बाबत थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि मकान मालिक राकेश की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।