फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पटेल नगर में एक घर का ताला तोड़कर चोरी

Thu, 07 Mar 2024 07:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पालिका परिषद महराजगंज में स्थित पटेल नगर वार्ड आठ में एक घर का ताला तोड़कर चोर बुधवार रात घर में घुस गए और नकदी, आभूषण सहित लाखों का सामान चुरा ले गए। घटना के वक्त घर खाली था और परिवार के सदस्य एक शादी में शामिल होने गए थे। सुबह घर आने के बाद घटना की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित उपेंद्र कुमार ने बताया कि मेरे चाचा की लड़की के विवाह कार्यक्रम में परिवार के साथ गए थे। देर रात चोर घर का ताला तोड़कर कमरे में दाखिल हो गए। इसके बाद नकदी आभूषण सहित लाखों का सामान उठा ले गए। बुधवार को सुबह में घर पहुंचे तो। देखा मकान का ताला टूटा था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखा जेवर और अन्य सामान नहीं था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता के अनुसार, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस मौके पर गई थी, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें