फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पकड़ी दीक्षित में प्राथमिकी और उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
टुल्लू पंप, बर्तन के साथ गैस सिलिंडर भी उठा ले गए चोर
विज्ञापन

परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पकड़ी दीक्षित में बुधवार की रात चोर ताला तोड़कर गैस सिलिंडर, बर्तन व टुल्लू पंप चुरा ले गए। बृहस्पतिवार को सुबह जब अध्यापक विद्यालय पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दिए गए तहरीर में उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक कल्याणी पटेल ने बताया कि बुधवार को वह विद्यालय गई थीं तो सब कुछ सामान्य था। बृहस्पतिवार को सुबह 7:15 बजे विद्यालय पहुंचीं तो देखा कि आफिस और रसोईघर का ताला तोड़कर टुल्लू पंप, गैस सिलिंडर, बर्तन व अन्य सामान चुरा लिया गया है। वहीं प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरी लाल यादव ने बताया कि बुधवार को विद्यालय समय से बंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह जब विद्यायल पहुंचे तो शौचालय का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो टुल्लू पंप गायब था। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी एक बार टुल्लू पंप चोरी हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक भिटौली सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें