फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परसौनीकला का निवासी था ट्रेन से कटकर मरा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की देर शाम ट्रेन से कटकर हो गई थी मौत
विज्ञापन

परसौनीकला के टोला पिपरहियां निवासी हनुमान उपाध्याय के रूप में हुई पहचान
अड्डा बाजार। गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड के महुआरी गांव के निकट रेलवे गेट 32 सी के पास शुक्रवार की शाम ट्रेन से कटकर मरे अज्ञात युवक की पहचान देर रात उसके परिजनों ने कर ली। युवक की पहचान परसौनीकला के टोला पिपरहियां निवासी हनुमान उपाध्याय के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन नौतनवा से गोरखपुर लौट रही थी। इसी दौरान महुआरी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई कौशल उपाध्याय की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। शनिवार को विधिक कार्यवाही के बाद मृतक का शव उसके पैतृक आवास पर लाया गया और गांव के नजदीक डूड़ी नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक हनुमान उपाध्याय तीन भाइयों में बड़े थे। मझले भाई कौशल उपाध्याय शादीशुदा हैं जबकि छोटे भाई अमित उपाध्याय की शादी नहीं हुई है। संयुक्त परिवार है। मृतक का बड़ा बेटा अनूप उपाध्याय (17) इंटरमीडिएट और छोटा बेटा अश्विनी उपाध्याय आठवीं में पढ़ रहा है। पिता महेंद्र उपाध्याय की मौत 2 वर्ष पहले हो गई थी। हनुमान नौतनवा के एक प्राइवेट संस्थान में नौकरी करते थे और परिवार के मुखिया थे। शनिवार की सुबह उनके आवास पर ग्रामीणों, रिश्तेदारों की भीड़ लगी थी। माता सावित्री देवी और पत्नी प्रेम नंदिनी दहाड़ें मारकर रो रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें