फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना तोड़ने से मना करने पर युवकों ने किसान को पीटा

Tue, 05 Dec 2017 12:47 AM IST
maharaganj
विज्ञापन
crime scene - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के घड़बूड़वा में गन्ना तोड़ने से मना करना किसान भारी पड़ गया। गन्ना तोड़ रहे युवकों ने किसान को बुरी तरह पीटा। इसकी वजह से वह बेहोश हो गए। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ित किसान के परिवारवालों नेे 100 नंबर पर फोन कर मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी परतावल भेजा।
विज्ञापन

 श्यामदेउरवां कस्बा निवासी रामचंदर चौधरी का घड़बुड़वा टोले पर खेत है। उन्होंने वहां गन्ना बोया है। रविवार की शाम कुछ युवक रामचंदर के खेत में गन्ना तोड़ रहे थे। इस बीच रामचंदर भी वहां पहुंच गए। उन्होंने युवकाें को गन्ना तोड़ने से मना किया। इस पर युवकों ने गन्ने से ही रामचंदर की पिटाई शुरू कर दी। बेतहाशा पीटाई से रामचंदर बेहोश हो गए। इसके बाद युवक फरार हो गये। किसी ने इसकी सूचना रामचंदर के परिवार को दी। परिजनों ने बेहोशी के हालत में रामचंदर को खेत से घर लाए और 100  नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। मौके पर पहुंची पुलिस रामचंदर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल भेजवाया। घायल रामचंदर का ईलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर श्यामदेउरवां रामपाल यादव ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें