फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राजस्थान से लौटा था युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेनीगंज के भरोहिया टोला निवासी अखिलेश (21) पुत्र अयोध्या सिंह का शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे गोरखपुर के धर्मशाला पुल के पास शव मिला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवक का परतावल क्षेत्र की एक लड़की से प्रेम संबंध था। वह करीब तीन माह पूर्व राजस्थान में कमाने चला गया था। लड़की जब उसे कुछ दिनों तक नहीं देखा तो श्यामदेउरवा थाने में तहरीर देकर उसके परिजनों से दबाव बनाया कि उसे बुलाया जाए। इसी सहमति पर बुधवार को वह राजस्थान से गोरखपुर में अपनी बहन के वहां आया और बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे लापता हो गया। परिजन उसे ढूंढने में लगे हुए थे कि शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस से सूचना मिली की धर्मशाला पुल के पास एक शव लटक रहा है। मृतक की शिनाख्त अखिलेश (21) पुत्र अयोध्या सिंह निवासी महराजगंज के रूप में हुई। उधर लड़की ने बृहस्पतिवार की शाम अखिलेश के जीजा के नंबर पर कॉल कर के बताया कि अखिलेश ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया है। वह मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती है। दवा इलाज चल रहा है। अखिलेश तीन बहन व दो भाई थे। अखिलेश चौथे नंबर का था। उसके पिता खेती-बाड़ी कर जीवन यापन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें