फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन

परतावल(महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर उपाध्याय टोला मोतीपुर में बृहस्पतिवार को युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला है। ग्रामीणों के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मोतीपुर निवासी सुग्रीव (24) रोज की तरह बुधवार रात को घर के कमरे में सोए हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह सुग्रीव की मां किताबी देवी ने देखा कि सुग्रीव फंदे से लटके हुए हैं। वह चिल्लाईं तो आस पास के लोग इकट्ठे हो गए। सुग्रीव के पिता की मौत दो वर्ष पहले हो चुकी है। उसके दो भाई रोजी रोटी के लिए बाहर रहते हैं। सुग्रीव की मां किताबी देवी ने बताया कि सुग्रीव नशे का आदी था। रोज की तरह खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। मां किताबी देवी समेत ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम न कराने की मांग की जिसपर पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। उप निरीक्षक मृत्युंजय उपाध्याय ने बताया कि शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें