फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शरीर पर गंभीर चोट लगने से युवक की हुई थी मौत

Mon, 20 May 2024 04:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर नौ के मनीष की मौत मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना को लेकर रविवार को दिनभर कस्बे में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोट लगने से मौत होना बताया जा रहा है। अंतिम बार फोन किसने किया था, उसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन

पिता ओमप्रकाश व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस मनीष के मोबाइल से नंबर निकालकर जगह-जगह फोन कर रही है। मनीष की हत्या के लिए जो जगह चुना गया था, वह एकदम वीरान है। थानाध्यक्ष घुघली योगेश कुमार सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मनीष के काल डिटेल के अनुसार पूछताछ की जा रही है। जल्द हत्या के कारण व उससे संबंधित लोगों को पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें