मिठौरा/सिंदुरिया। बाइक दुर्घटना में अपने साथी के साथ घायल हुए रमेश साहनी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रमेश की मौत दुर्घटना में चोट लगने से हुई थी।रमेश की पत्नी रूना देवी ने सिंदुरिया थाने में शिकायती पत्र देकर हत्या का आरोप लगाया था।
जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा हरिहरपुर टोला मोतीपुर निवासी रमेश साहनी (29) मछली व्यवसायी थे। शनिवार की रात 8:30 बजे ग्राम सभा के टोला निवासी व्यक्ति के साथ बाइक से घर आ रहे थे। अकटहवा स्थित पीपल के पेड़ के पास रमेश की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में रमेश और साथी बाइक चला रहे भुल्लर घायल हो गए। रमेश के मुंह और नाक से खून वह रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल रमेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रमेश की