फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिली युवती की लाश

Fri, 19 Feb 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहरौना राजा में बृहस्पतिवार की शाम सरसों के खेत में एक युवती की लाश मिली। शव के सिर व शरीर पर चोट के निशान थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ रेप भी किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सोहरौना राजा में बृहस्पतिवार की देर शाम एक सरसों के खेत में लोगों ने युवती का शव देखकर शोर मचाया। सूचना के बाद मौके पर  पुलिस पहुंची।

शव देखकर युवती की उम्र करीब 18 साल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके को देखकर पुलिस मान रही थी कि हत्यारों ने कहीं और घटना अंजाम देकर यहां शव लाकर फेंका है। शव शाल में बंधा था। जब पुलिस ने शाल खोला तो देखा कि युवती के सिर व शरीर पर चोट के निशान दिखे।
विज्ञापन


आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या के पहले युवती के साथ बलात्कार किया गया है।  इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि युवती की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें