फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला ने मारपीट और यौन शोषण के आरोप में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर यौन शोषण, मारपीट के साथ ही मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने तहरीर में लिखा है कि उसके पति विदेश में रहते हैं। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उससे मारपीट और यौन शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि पहली घटना 2 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे की है, जब आरोपी जबरन उसके कमरे में घुस आया और जबरदस्ती करते हुए यौन शोषण किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें