फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पत्नी ने पति समेत तीन के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए तीन बच्चों की मां का पति पर मारने-पीटने का आरोप
विज्ञापन

निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव खरचौली में एक महिला ने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को पति समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

खरचौली निवासी गुड़िया देवी ने बताया है कि शादी के बाद से उनके तीन बच्चे हैं। पति बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए पैसे नहीं देते हैं। आरोप है कि पति दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। पति ने कुछ दिनों पहले प्रताड़ित कर घर से भगा दिया। साथ ही दहेज के लिए रकम लाने के बाद ही घर से घुसने की धमकी दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार कर आरोपी पति विजय कुमार गुप्ता, विमला देवी और भोला गुप्ता निवासी खरचौली के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें