फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं के संगठित होने से ही होगा पूरी दुनिया का कल्याण : अनिल

विज्ञापन
हिंदू सम्मेलन में जुटे लोग।
विज्ञापन
फरेंदा। हिंदू सम्मेलन का आयोजन बुधवार को कस्बे के बरदहिया बाजार में हुआ। जहां पर क्षेत्र के तमाम गांवों से लोग पहुंचे। सम्मेलन में भारत के हिंदुओं को संगठित रहने का आह्वान किया गया। मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहा कि हिंदू विश्व का कल्याण चाहते हैं और हिंदू धर्म ही ऐसा है जो सभी का कल्याण चाहता है। यदि हिंदू संगठित होगा तो ही विश्व का कल्याण होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हिंदू सम्मेलन देश के हर कोने में हो रहा है। गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर यह सम्मेलन मनाया जा रहा है। लगभग 100 वर्ष पूर्व स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई, तब से यह हिंदू सम्मेलन निरंतर किया जा रहा है। कहा कि हमारी संस्कृति के कारण हम एक हैं। आज हमारी संस्कृति पर आक्रमण हो रहे हैं, हमें अपनी संस्कृति को बचाने के लिए एक होना होगा। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे पंथों एवं जातियों में बंटकर अपनी संस्कृति को कमजोर कर रहे हैं।
मुख्य अतिथि डॉ. स्वामी महेश योगी ने कहा कि भारत संतों की भूमि है, धर्म की भूमि है। जब-जब अधर्म बढ़ा है, तब-तब धर्म का उत्थान हुआ है और अधर्म का नाश हुआ है। जो अमिट है वही सनातन है। भारत सनातन संस्कृति की भूमि है। मातृ संगठन की अनुराधा श्रीवास्तव ने कहा कि मातृ शक्ति की भूमिका आदि काल से महत्वपूर्ण रही है। हमें एकजुट होकर रहना होगा, जिससे राष्ट्र का उत्थान हो सके। राम पांडेय ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य राम पांडेय व संचालन अरविंद मिश्रा ने किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, चौधरी शिवेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल व परमात्मा अग्रहरि ने भी संबोधित किया। इस दौरान विजय पति सिंह, विवेक, अजय सिंह, सुनील पांडेय, संजय जायसवाल, नागेंद्र, हिमांशु, अजय, गोविन्द,सुनील राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें