खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव के दक्षिण टोले के पास इंडो-नेपाल सड़क के किनारे रखे पुआल में बृहस्पतिवार की रात किसी ने आग लगा दी। पुआल धू-धूकर जलने लगा। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
आग लगने वाले खेत के पास के खेतों में गेहूं तैयार है। यदि जल्दी आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हरदीडाली गांव के ग्रामीण दुर्गेश, जय राम, शंभू, कमलेश, शिवकुमार आदि लोगों ने बताया कि इंडो-नेपाल सड़क पर दक्षिण डाली के सामने सड़क की पटरी पर पुआल रखा गया था। बीती रात किसी ने पुआल में आग लगा दी। ग्रामीणों ने बाल्टी में पानी लेकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया।