फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अवैध खनन पर पुलिस-राजस्व विभाग सख्त, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। तहसील क्षेत्र के सीमावर्ती और सेंचुरी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस और राजस्व विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। रविवार सुबह संयुक्त टीम ने बैठवलिया गांव के सिवान में मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली। चालक के वैध कागजात नहीं दिखाने पर वाहन सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान टीम ने चालक से मिट्टी खनन और परिवहन से संबंधित अभिलेख मांगे लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली को बहुआर चौकी ले गई। वहां संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।
तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर संयुक्त टीम ने बैठवलिया के सिवान में मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। वैध कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक मनोज गुप्ता, कांस्टेबल राम आशीष यादव, विकास यादव और राजस्व विभाग के मनीष पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें