फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को छात्रों ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 16 Feb 2019 12:43 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
शहीदों को छात्रों ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा का आयोजन हुआ और कैंडल मार्च निकालकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। 
विज्ञापन


सेंट जोसेफ स्कूल में शोकसभा आयोजित की गई। विद्यालय के प्रबंधक सीजे थामस ने कहा कि आतंकियों को कड़ा जवाब देने की जरूरत है। प्रधानाचार्य लिली थामस ने भी आतंकी घटना की निंदा की। विजन एकेडमी के छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च विद्यालय से शुरू होकर मउपाकड़ होते हुए सक्सेना चौराहे पर पहुंचा। यहां छात्रों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। इस दौरान प्रधानाचार्य नेहा सिंघानिया, कोआर्डिनेटर पल्लव चटर्जी, राहुल सिंघानिया आदि मौजूद रहे।  कॉस्मो पोलिटन स्कूल में भी छात्रों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। स्कूल के प्रबंधक महेंद्रानंद जायसवाल, प्रधानाचार्य एसएन सिंह आदि मौजूद रहे।  बृजमनगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मोहनगढ़ के विद्यार्थियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय मलबेरी कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर स्थित कटहरी ग्राम सभा के मुख्य चौराहे पर समाजसेवी सद्दाम खान के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला फूंका गया। चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बाईपास चौराहा पर व्यापारियों और ग्रामीणों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का पुतला जलाया। संपतिहा तिराहे पर लोगों ने आतंकवाद का प्रतीक पुतला फूंका। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की नौतनवां इकाई गांधी चौक से कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च विभिन्न रास्तों से होते हुए जनता चौक पहुंचा। जहां लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें