फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्विचार करे शीर्ष नेतृत्व

Sun, 27 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
पनियरा में सपा नेताओं ने प्रेसवार्ता कर प्रत्याशी को बदलने की मांग की
विज्ञापन
पनियरा  विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी को टिकट दिए जाने का विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को सपा नेताओं ने बैठक शीर्ष नेतृत्व को पुन: विचार की बात कही।
विज्ञापन


 पनियरा ब्लॉक के सभागार में पूर्व जिला उपाध्यक्ष ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी, क्षेत्र अध्यक्ष अमर नाथ उर्फ लल्ला यादव तथा अंकित यादव ने संयुक्त  प्रेस वार्ता कर शीर्ष नेतृत्व को गुमराह होने का आरोप लगाया है। पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारा शीर्ष नेतृत्व भाजपा के समीकरण पर टिकट बंटवारा किया है उससे  मिशन 2017 को फतह, करने में संशय है। जिस उम्मीदवार को टिकट दिया गया है उसे आम जन कौन कहे कोई कार्यकर्ता तक नहीं  जानता।

अध्यक्ष ने कहा कि हम पार्टी के स्थापना काल से ही अध्यक्ष हैं। एक एक गाँव को जानता हूॅ। जहां सवर्ण समीकरण नहीं बल्कि बैकवर्ड समीकरण ही सपा को जीत दिला सकती है। टिकट बंटवारे पर पुन: शीर्ष नेतृत्व को विचार करना पड़ेगा। अंकित यादव ने कहा कि किसी क्षेत्रीय नेता को टिकट दिया जाएगा तो उसका  समर्थन किया जाएगा अन्यथा अन्य बाहरी उम्मीदवार का भरपूर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें