महराजगंज। सोमवार से तेज धूप के साथ आंधी की तरह चल रही हवा की गति काफी कम रही। हवा के वेग में कमी के कारण मौसम का पारा शुक्रवार की अपेक्षा चार डिग्री तक नीचे आया। जनपद का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार से लगातार बढ़ रहा तापमान शनिवार को कुछ कम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 तो न्यूनतम 21 डिग्री रिकार्ड हुआ था। साथ ही तेज हवा भी लोगों को झकझोरती रही। तेज धूप व हवा का असर शाम छह बजे तक तपिश के रूप में महसूस की गई, लेकिन शनिवार सुबह हवा की गति कम रही। सुबह 11 बजे तक लगभग 5 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। इसका असर यह रहा किया तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान नीचे आने से लोगों ने कुछ राहत महसूस की। हवा की रफ्तार शनिवार को कम रही, जिससे तापमान कुछ नीचे आया।