फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छठ घाटों पर बैरिकेडिंग और गोताखोरों की होगी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। छठ महापर्व को लेकर मंगलवार को तहसीलदार अमित सिंह ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बहुआर खुर्द, तेरे चार पुल, झुलनीपुर, गेडहवा, बैठवलिया, बहुआर कला और धोबहा नाला स्थित छठ घाटों की स्थिति देखी गई।
विज्ञापन

तहसीलदार ने संबंधित कर्मचारियों को पर्व से पहले सभी घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अर्घ्य देने के दौरान छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। भीड़ को नियंत्रित करने और डूबने जैसी घटनाओं से बचाव के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ गोताखोरों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने लोगों से घाटों और आसपास गंदगी नहीं फैलाने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। तहसीलदार ने बताया कि छठ पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक भी की जाएगी। इसमें जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से सुझाव लेकर समस्याओं का समय से निस्तारण कराया जाएगा, ताकि महापर्व को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें