फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से नेपाल में गए बरातियों के छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत से नेपाल में गए बरातियों के छूटे पसीने
विज्ञापन

खनुआ (महराजगंज)। कोरोना के बढ़ते केस की वजह से भारत-नेपाल सीमा सील है, लेकिन पहले से तय शादी कार्यक्रम के लिए दोनों देशों के लोगों को पगडंडियों के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। बराती पैदल दुल्हन के घर पहुंच रहे हैं। विदाई में मिले सामान को कंधों पर लादकर नेपाल से भारत लाना पड़ रहा है। ऐसे में बरातियों के पसीने छूट जा रहे हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के पीपीगंज निवासी राधेश्याम साहनी के पुत्र अरविंद की नेपाल के जिला रूपनदेही के गांव पालिका वार्ड नंबर तीन रगरगंज निवासी अशोक की बेटी से 21 मई को शादी थी। शादी छह माह पहले तय हुई थी। भारत-नेपाल सीमा से सटे खनुआ बार्डर पर शुक्रवार रात आए बरातियों के वाहनों को भारतीय सीमा पर रोक दिया गया। इसके बाद बराती पगडंडी से दुल्हन के घर नेपाल के रगरगंज पहुंचे। शनिवार सुबह विदाई में मिले सामान को कंधे पर रखकर भारत की सीमा तक पहुंचे। बराती दिनेश, कमलेश, मुकेश यादव, सुनील गौड़ आदि ने बताया कि ऐसी शादी बरसों याद रहेगी, पहले इतनी दिक्कत होने की जानकारी मिलती तो बरात नहीं आते। दूल्हे के पिता राधेश्याम ने बताया कि शादी को सीमा खुलने के बाद तक टालने का मन बना लिया था, लेकिन बेटे की जिद के कारण कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें