फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ठंड में इजाफे से कुनकुनी लगने लगी धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ठंड में हुए इजाफे के कारण गर्मी में जिस धूप से लोग बचते नजर आ रहे थे वही धूप लोगों को कुनकुनी (आरामदायक) महसूस होने लगी है। शुक्रवार को जगह-जगह लोग शुक्रवार धूप सेंकते देखे गए। लोगों का कहना था कि सर्दी की धूप जाड़े की दवा है।
विज्ञापन

मौसम का लुढ़कता पारा स्थिर होने व चमकीली धूप के चलते शुक्रवार का अधिकतम व न्यूनतम पारा पिछले दिनों के मुकाबले एक-एक डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कोहरे का प्रभाव शुक्रवार सुबह जल्दी समाप्त होने से लगभग सात बजे से धूप चमकीली नजर आई।
चमक देखकर लोग कपड़ों को धूप दिखाने के साथ खुद को भी धूप सेकने से नहीं रोक सके। धूप की गर्मी लगभग दोपहर दो बजे तक बनी रही। इसके बाद शुरू हुई आठ किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली पछुआ ने धूप की सर्दी का अहसास कराया।
विज्ञापन

हवा से बादलों का आना-जाना शुरू हुआ तो धूप जल्द ही नदारद हो गई और शाम पांच बजे के बाद आबोहवा पर सर्दी का प्रभाव मजबूत होता देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिन बाद तापमान फिर लुढ़केगा तो गलन में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें