बृहस्पतिवार की तुलना में तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज
महराजगंज। मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। शुक्रवार को दिन में तो धूप के चलते उमस भरी गर्मी महसूस की गई लेकिन रात आठ बजे हुई झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार की तुलना में एक डिग्री कम दर्ज किया गया।
बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार की सुबह भी धूप के बीच हुई। इसकी तीव्रता दिन चढ़ने के साथ-साथ बढ़ती गई। दोपहर के समय उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशान हो गए। दिन डूबने के बाद बादलों की घेराबंदी शुरू हुई तो रात आठ बजे के लगभग 25 से 30 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। धूप व बारिश के बीच बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 33 की जगह शुक्रवार को 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बृहस्पतिवार की न्यूनतम तापमान 27 से घटकर शुक्रवार 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के द्रोणी स्वरूप के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है। आज भी बारिश के आसार हैं।