फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्द हवाओं से धूप बेबस, तापमान ने लुढ़का, गलन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पिछले दो दिनों से धूप पर बुधवार पछुआ ने बर्फीली चादर डालने का काम किया। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के आगे धूप बेबस नजर आई जिसके कारण तापमान भी लुढ़का। लुढ़के तापमान के कारण खिली धूप के बीच लोगों को सिहरन महसूस हुई। अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम 7 डिग्री रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन

ठिठुरते ठंड से परेशान लोगों को पिछले दो दिन से खिल रही धूप जहां राहत दे रही है वहीं किसानों के माथे पर चिंता की लकीर है। किसानों का कहना है जनवरी में इस तरह का मौसम गेहूं के लिए घातक है। कोहरे से ही गेहूं की फसल अच्छी होती है। लेकिन इस बार लगातार शीतलहर व पाला का खतरा तो अब चटख धूप के कारण फसल को कोहरे से दूर रहना पड़ रहा। जिले में 1.45 लाख हेक्टेयर गेहूं की बोआई हुई है। हालांकि बुधवार की धूप पछुआ के आगे बेबस दिखी। लगभग 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पूरे दिन रहने के कारण धूप में भी गलन महसूस की गई। वहीं शाम चार बजे के बाद हवा का वेग घटा तो गलन भरी सर्दी का दायरा बढ़ा महसूस किया गया।
आगामी दिनों में कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा, लेकिन नियमित धूप दिन में रहने से ठिठुरन कुछ कम रहेगी। 19 जनवरी के बाद बूंदाबांदी से मौसम फिर सर्द होगा। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें