फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिनभर नहीं निकली धूप, कोहरा छंटा तो शीतलहर ने सताया

विज्ञापन
नगर के सक्सेना चौक पर ठंड से बचने के लिए ऊनी कपड़े पहन कर जाती महिला। 
विज्ञापन
सुबह कोहरे के कारण वाहनों की लाइट जला कर सड़कों पर निकले लोग, शाम होते ही बाजारों में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम 18 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
महाराजगंज। दो दिनों तक दोपहर में धूप होने के बाद शनिवार को दिन भर धूप नहीं निकलने से पारा लुढ़क गया। सुबह घना कोहरा छाया रहा और जब कोहरा थोड़ा छंटा तो शीतलहर ने लोगों को कंपकंपा दिया। ठंड के कारण दिनभर लोग कांपते रहे और शाम होते ही घरों में दुबक गए। शनिवार को अधिकतम 18 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
नए साल में दो दिन लगातार धूप होने के बाद लोगों को आस बंधी थी कि अब कड़ाके की ठंड से राहत मिल जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शनिवार की सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। सुबह कोहरे के कारण दृश्यता भी काफी कम रही। सड़कों पर निकलने वाले लोगों को वाहनों की हेड लाइट जला कर अपना सफर पूरा करना पड़ा। पूर्वाह्न 11 बजे तक कोहरा तो छंट गया लेकिन शीतलहर का असर और बढ़ गया। ठंडी पछुआ हवाएं चलने लगीं। धूप निकलने के कारण पिछले दो दिनों तक सड़कों और बाजारों में भी चहल पहल बढ़ी थी। बच्चे पार्कों में खेल रहे थे और बुजुर्ग भी धूप का आनंद उठा रहे थे। लेकिन शनिवार को धूप न निकलने के कारण लोग घरों से कम निकले पार्कों सड़कों और बाजाराें में चहल-पहल काफी कम रही। दोपहर से ही ठंडी हवाएं चलने के कारण शाम को भी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अंधेरा होते ही दुकानों के शटर गिरने लगे। शाम सात बजते-बजते बाजारों में कुछ ही दुकानें खुली रहीं। जिन पर भी भीड़-भाड़ न के बराबर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड का असर दिहाड़ी मजदूर और कामगारों पर पड़ रहा है। उनके पास ठंड से बचाव के लिए अलाव ही एक मात्र सहारा है। शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों, बस स्टैंड पर जल रहे अलावों के पास लोग एकत्र होकर किसी तरह ठंड से बचाव की कोशिश में लगे रहे। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 18 एवं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। इस ठंड और कोहरे का असर कृषि पर भी पड़ रहा है। किसान परेशान हैं कि अगर धूप नहीं निकली तो फसलें प्रभावित होंगी। आलू, गेहूं और सरसों की फसलों पर पाला पड़ने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें