फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उपकेंद्र तैयार, बिजली की समस्या जल्द होगी दूर

Tue, 22 Jul 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हरपुर क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से बिजली की अनियमित आपूर्ति और ओवरलोड की समस्या झेल रहे उपभोक्ताओं को अब राहत मिलने वाली है। ग्राम पंचायत अंधया में तैयार हो रहा नया सब स्टेशन अब अंतिम चरण में पहुंच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नए सब स्टेशन 5 एमवीए टांसफार्मर स्थापित किया गया है और इसमें चार नए फीडर-अंधया फीडर, पुरैना फीडर, जमुनिया फीडर और स्टेशन फीडर बनाए जा रहे हैं। इन फीडरों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, अब केवल पोल लगाने और परिसर में मिट्टी डालने का कार्य शेष है, जो तेजी से चल रहा है।
बैकुंठपुर से 33 हजार वोल्ट की लाइन जोड़ दी गई है और बिजली घर तक सप्लाई पहुंच चुकी है। विद्युत विभाग का कहना है कि अब तक परतावल विद्युत उपकेंद्र से ही हरपुर समेत आसपास के क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति की जा रही थी। यहां से सात फीडर परतावल, चौराहा, बारीगांव, भटहट, घुघली, हरपुर और पनियरा के माध्यम से लगभग 39 हजार उपभोक्ताओं को बिजली दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें