फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गड़ौरा चीनी मिल में कार्यरत मजदूरों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण मजदूरों ने सोमवार को बंद करा दिया था लोडिंग कार्य
विज्ञापन

ठूठीबारी। गड़ौरा स्थित जेएचवी शुगर मिल में कार्यरत मिल मजदूरों का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। चार माह से वेतन नहीं मिलने पर मजदूरों ने चीनी मिल में लोडिंग कार्य बंद करा दिया था और धरने पर बैठ गए थे।
विज्ञापन

गड़ौरा चीनी मिल मजदूर यूनियन अध्यक्ष डॉक्टर नवल किशोर मिश्र ने बताया कि पिछले चार महीनों से मिल मजदूरों का वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे है। मिल मजदूरों को परिवार चलाने, बच्चों की पढ़ाई, दवा और रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। इस कठिन हालात में मिल प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई। इससे नाराज होकर मजदूर चीनी की लोडिंग बंदकर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठे हैं। धरने के दूसरे दिन भी न तो मिल प्रशासन और न ही संबंधित अधिकारी मजदूरों का हाल जानने पहुंचा। मजदूरों का कहना है कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान शारदा नंद यादव, रामरक्षा यादव, ओमनरायण चौधरी, राजकुमार मिश्रा, गजानंद मिश्रा, सुरेश रौनियार, जसवंत गुप्ता, गोविंद पटवा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें