फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्वास्थ्य विभाग की स्टेट टीम ने सीएचसी मिठौरा का किया निरीक्षण

विज्ञापन
सीएचसी मिठौरा का निरीक्षण करती यूपीटीएसयू टीम। 
विज्ञापन
बौलिया राजा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

मिठौरा। मिठौरा ब्लॉक में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की स्टेट टीम (उत्तर प्रदेश टेक्निकल सपोर्ट यूनिट) ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बौलिया राजा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान टीम ने आशा, आंगनबाड़ी, सीएचओ और एएनएम के कार्यों की गहन समीक्षा कर व्यवस्था में सुधार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की स्टेट टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बौलिया राजा में बैठक कर स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की समीक्षा की। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही कमियों की जानकारी लेते हुए उन्हें शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा पहुंची, जहां चल रहे आशा एवं आंगनबाड़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा टीकाकरण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। स्टेट टीम में डॉ. रीता झा, उमेश सिंह और कुलदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने सीएचसी मिठौरा के विभिन्न वार्डों का भी जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक शोध अधिकारी जहां आरा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उमेश शाही सहित विजय प्रताप सिंह, नवनीत उपाध्याय, अवनीश पटेल, अखिलेश गुप्ता, ममता पाठक, जमशेद, वीरेंद्र यादव एवं मनोज कुमार समेत तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें