निचलौल। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गिरहिया परागपुर में नल का पानी भरने को लेकर हुए विवाद में बेटे ने माता-पिता पर पिटाई का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। और पत्नी के साथ मिलकर बेटे अमरीश की पिटाई कर दी। वहीं इस मामले में बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। फिलहाल मामले को पुलिस गंभीरता से लेते हुए बेटे की तहरीर के आधार पर बुधवार को आरोपी पिता, मां व पत्नी पर केस दर्ज कर लिया है। गिरहिया परागपुर निवासी अमरीश गौतम ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि दो सितंबर को नल पर पानी भरने की बात को लेकर पिता आक्रोशित हो उठे। उसके बाद वह मां और एक अन्य के साथ गोलबंद होकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, मामले में बेटे की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता लाल बहादुर, लैलून निशा और शोभा देवी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।