फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में गिरफ्तार प्याज लदे ट्रक चालक के मोबाइल से खुल रहा राज

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली नागरिक को धोखे में रख कर होता था फर्जीवाड़ा, बनवा लिया था पैन कार्ड व इंपोर्ट का लाइसेंस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। नेपाल के बेलहिया भंसार कार्यालय से फर्जी कागजात पर बाहर निकल रहे प्याज लदे ट्रक चालक के मोबाइल से फर्जीवाड़े के कई राज खुले रहे हैं। आरोपी ने नेपाली नागरिक का पैन कार्ड और इंपोर्ट लाइसेंस बनवा लिया था। चालक को आखिरी बार गोविंद गुरुंग ने फोन किया था। इसके साथ ही कई राज हैं, जो नेपाल पुलिस फिलहाल गोपनीय रखी है।
नेपाल पुलिस के अनुसार, फर्जी कागजात के सहारे प्याज लदे ट्रक को सीज करने के बाद जांच तेज हो गई है। शुक्रवार को चालक के मोबाइल की जांच में कई खुलासे हुए हैं। आरोपी वकील अहमद ने बड़े ही चालाकी से एक गरीब नेपाली नागरिक का पैन कार्ड बनवा कर इम्पोर्ट का लाइसेंस बनवाया था। जिसपर वह आलू और प्याज की गाड़ी को पास करवा रहा था। इसके लिए कुछ रुपये नेपाली नागरिक को दिए जा रहे थे। गाड़ी आने से लेकर भंसार कार्यालय से निकलने तक के समय कौन कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच हो रही है। अभी तक जिन पांच लोगों का नाम सामने आए हैं, उनमें वकील अहमद, सैफ, शिवम निवासी सोनौली, गोविंद निवासी नौतनवां और राजन थापा निवासी भैरहवा का नाम शामिल है। इनकी तलाश में नेपाल पुलिस लगी है। भैरहवा भंसार कार्यालय सूचना अधिकारी युवराज भट्टराई ने बताया कि हर एक बिंदु पर पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नेपाल में फल सब्जियों पर वैट लगने के बाद राजस्व चोरी तेज
-नेपाल कस्टम ने भारतीय फल सब्जियों पर 13 प्रतिशत वैट लेना शुरू कर दिया है। जिसके कारण भारत से नेपाल निर्यात होने वाले आलू, प्याज, हरा मटर, एस्ट्रावेरी, बोड़ा ,सेव, कीवी, नारियल जैसे फल और सब्जियां कम आयात हो रही हैं। वैट के दायरे में आने के बाद इन सब्जियों की आवक कम हो गई है। जो आ रही हैं, उसे ऐसे ही फर्जी कागजातों के सहारे पास कराने की कोशिश हो रही है। जिसको लेकर नेपाल प्रशासन ने कड़ा नियम अपनाया है। गेट से निकलने के दौरान पूरी कड़ाई के साथ वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें