फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फेसलेस परिवहन सेवा का बढ़ेगा दायरा, मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नए वित्तीय सत्र 2026-27 से उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली 1998 का 32वां संशोधन प्रभावी हो रहा है। इसके प्रभावी होने से फेसलेस सेवाओं का दायरा बढ़कर 44 हो जाएगा। अबतक पारदर्शिता बढ़ाने के लिए 42 परिवहन सेवाएं पहले से ऑनलाइन व फेसलेस दी जा रही है।
विज्ञापन

अप्रैल से डीएल में जन्मतिथि का बदलाव ऑनलाइन होने के साथ-साथ फेसलेस हो जाएगा। अबतक यह सेवा ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्रावधान से है, लेकिन ऑनलाइन भी बदलाव आवेदन के बाद परिवर्तित प्रपत्र लेने के लिए एआरटीओ कार्यालय जाने की मजबूरी थी। लेकिन कैबिनेट के 32वें संशोधन के बाद यह सेवा ऑनलाइन होने के साथ- साथ फेसलेस होगी। संभागीय निरीक्षक परिवहन आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि नियमावली के नए संशोधन को मंजूरी मिलने के बाद इसे अप्रैल से प्रभावी किया जाएगा। इसमें डीओबी परिवर्तन व पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाने की अनुमति दोनों प्रावधानों को दी जाएगी। इन दोनों के फेसलेस होने से अबतक मिल रही 42 सेवाओं की जगह फेसलेस 44 हो जाएंगी। इससे एआरटीओ कार्यालय आने की जरूरत नहीं रह जाएगी। ऑनलाइन भुगतान के बाद ऑनलाइन ही डिजिटल प्रपत्र प्रिंट लिए जा सकेंगे।

परिवहन विभाग की अधिकतर सेवा पारदर्शी बनाने के लिए फेसलेस की जा चुकी है। अप्रैल से दो और सेवा फेसलेस किए जानु की तैयारी हो रही है। नये फीचर परिवहन पोर्टल से जुड़ेंगे। मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें