परतावल। फसल कटाई के इस मौसम में खेतों के पास तेजी से चलाई जा रही भूसा मशीनें किसानों के लिए बड़ी चिंता का कारण बन हुई हैं। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में खड़ी फसलों के पास ही भूसा मशीनों का संचालन हो रहा है, जिससे आग लगने का खतरा लगातार बना हुआ है। किसानों ने प्रशासन से इस पर सख्त कदम उठाने की मांग की है। भूसा मशीनें आमतौर पर गेहूं की कटाई के बाद भूसा तैयार करने के लिए चलाई जाती हैं। इन मशीनों से निकलने वाली चिंगारियां और धूल के कण खड़ी फसल में आग लगने का कारण बन सकते हैं। खेतों में सूखी पराली और फसलों के अवशेष होने के कारण आग तेजी से फैल सकती है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
क्षेत्र के दीनानाथ, रामसवारे, श्रीकान्त, मनोहर, राममिलन, तुलसी, रामहित आदि किसानों का कहना है कि प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए। किसान लहरी ने बताया कि हमने कई बार देखा है कि भूसा मशीनों से निकली चिंगारी से सूखी फसलों में आग लग जाती है।
अभी पिछले वर्ष ही पचदेउरी ग्राम सभा में भूसा मशीन से निकली चिंगारी ने सैकड़ों एकड़ खड़ी फसल को जलाकर राख कर दिया था। प्रशासन को इस पर नियंत्रण लगाना चाहिए।
सोमवार को श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया सिवान में दो कंबाइन मशीन द्वारा गेंहू की कटाई की जा रही थी।