फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एएनएम केंद्र में रखे सामान को राजस्व टीम ने निकलवाया बाहर

Wed, 19 Jun 2024 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
एएनएम केंद्र से सरिया हटवाते प्रभारी राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह।
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के मुसहर बस्ती बैठवलिया और बढ़या गांव स्थित एएनएम केंद्र में सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया गया था। जिम्मेदारों की मनमानी से परेशान ग्रामीणों की शिकायत पर अमर उजाला ने केंद्र की पड़ताल कर 18 जून के अंक में एएनएम केंद्र को बनाया गोदाम, महिलाएं परेशान, शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने एएनएम केंद्र को खाली करा दिया।
विज्ञापन

मुसहर बस्ती बढ़या गांव स्थित एएनएम केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग के साथ पहुंचे प्रभारी राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह ने सबसे पहले ग्राम प्रधान को सूचना दी। फिर केंद्र के सामने सरिया रखने वाले जिम्मेदारों को बुलाया। उसके बाद केंद्र के सामने रखे सरिया को हटवा दिया। उसके बाद मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान को जल्द एएनएम केंद्र को बेहतर तरीके से मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
वहीं बैठवलिया गांव स्थित एएनएम केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग के साथ पहुंचे प्रभारी राजस्व निरीक्षक मनीष पटेल ने भी ग्राम प्रधान को सूचना देकर मौके पर बुलाया। फिर केंद्र के कमरे में रखे सीमेंट, पटरी और बांस को बाहर निकलवा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने केंद्र में सामान रखने वाले पर कड़ी चेतावनी भी दी और ग्राम प्रधान को जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें