फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लौटता मानसून बुझाएगा तराई की प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पिछले तीन दिनों से चल रही हल्की बारिश का क्रम रविवार को भी बना रहा, लेकिन बारिश की बात करें तो वह सिर्फ भोर में ही हो सकी। हालांकि मौसम विभाग का दावा है कि लौटता मानसून पूर्वांचल के विशेषकर नेपाल से सटे तराई के जिलों में झमाझम बरसेगा। रविवार धूप बहुत कम समय और हल्की रही। मौसम की नर्मी के बीच अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम के रंग रविवार को ठीक विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिखे। शाम पांच बजे आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होने के कारण इस सप्ताह व आगामी सप्ताह पूर्वी यूपी के लिए सुखद साबित होगा। नेपाल से सटे तराई के जिलों में मध्यम से भारी बारिश का क्रम शुरू होगा। यह संभावना महराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर जनपद के लिए प्रबल मानी जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना निम्नदाब मध्य भारत की तरफ बढ़ रहा जिसपर हिमालयी क्षेत्र का मौसम तंत्र मिलकर अच्छी बारिश लगभग 15 दिन तक बने रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुरूप लगभग शाम छह बजे के बाद काले बादलों का दायरा सघन होता गया जिससे देर रात झमाझम बारिश होने का संकेत माना गया। मौसम विभाग की यह जानकारी जनपद के किसानों के लिए काफी उपयोगी होगी क्योंकि अच्छी बारिश अबतक न होने के कारण णायूस थे और उन्हें बार- बार धान की सिंचाई करनी पड़ रही थी इससे निजात मिलेगी।
-
मानसून के वापसी के संकेत मिलने लगे हैं। लौटता मानसून पूर्वांचल के जिलों, खास तौर पर नेपाल तराई के जिलों में इस सप्ताह व आगामी सप्ताह अच्छी बारिश के संकेत हैं। तापमान और दृश्यता घटने का अनुमान है। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें