फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जुलाई के अंत तक नए पर्ची काउंटर से शुरू होगी पंजीकरण व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

महराजगंज। जिला अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पंजीकरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने की तैयारी कर ली है। रोगी कल्याण समिति के माध्यम से ओपीडी के बाहर नए पर्ची काउंटर का निर्माण कराया गया है। यहां मरीजों का पंजीकरण करने के लिए छह काउंटर बनाए गए हैं।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार नए भवन में पर्ची काउंटर के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। कंप्यूटर, मेज, डेस्क सहित अन्य आवश्यक उपकरण स्थापित किए जा चुके हैं और काउंटर पूरी तरह तैयार है। अब केवल इसे संचालन के लिए शुरू किया जाना शेष है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि जुलाई माह के अंतिम सप्ताह तक नए पर्ची काउंटर को शुरू करने की योजना है। इसके लिए रविवार के दिन पुराने काउंटर से नई व्यवस्था में शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा, ताकि नियमित ओपीडी सेवाएं प्रभावित न हों। शिफ्टिंग के बाद औपचारिक उद्घाटन कर काउंटर को मरीजों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्तमान में पंजीकरण के दौरान मरीजों को काफी भीड़ का सामना करना पड़ता है। नए काउंटर के शुरू होने से पंजीकरण प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित, तेज और सुविधाजनक होगी। छह काउंटर संचालित होने से एक साथ अधिक मरीजों की पर्ची बन सकेगी, जिससे प्रतीक्षा समय भी कम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें