फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में जवान की मौत

Sat, 19 Dec 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 नौतनवा के सिद्धार्थनगर कॉलोनी में सरकारी आवास में रह रहे एक एसएसबी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। एसएसबी अधिकारी छत से गिरकर मरने की बात कर रहे हैं। घटना की जानकारी उसके घर वालों को दे दी गई है। उत्तराखंड प्रदेश के टिहरी जनपद के गांगी थाना क्षेत्र के चामी निवासी नारायण सिंह एसएसबी जवान थे। उनकी ड्यूटी एसएसबी के प्रथम बटालियन में थी। वह अन्य जवानों के साथ नौतनवा के सिद्धार्थनगर कॉलोनी में सरकारी आवास में रह रहे थे। शुक्रवार की रात करीब सवा आठ बजे वह कैंटीन के पास गिरे हालत में मिले। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और नाक से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
अन्य जवानों को जानकारी हुई तो आनन-फानन में नौतनवा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कयास लगाया जा रहा है कि छत से गिरकर उनकी मौत हुई है। इस संबंध में कमांडेंट केएस बनकोटी का कहना है कि सीढ़ी से उपर चढ़ते समय चक्कर आने से गिरने से गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। इस घटना के संबंध में घर वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें